• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, आरोपी युवक फरार—पुलिस तलाश में जुटी

नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, आरोपी युवक फरार—पुलिस तलाश में जुटी


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

  • चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
    8382048247

    बभनी (सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)।
    स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता के पिता ने बुधवार को बभनी थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी नाबालिग बेटी 24 अप्रैल को दोपहर करीब 3 बजे घर से निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास के गांवों और रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
    काफी प्रयासों के बाद परिजनों को जानकारी मिली कि गांव का ही एक युवक लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। इस पर पिता ने थाने में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
    इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी राहुल साद के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम गठित कर आरोपी युवक और नाबालिग की तलाश की जा रही है। जल्द ही दोनों को बरामद कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .