• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सोनभद्र के घोरावल नगर और ग्रामीण इलाकों में पिछले 20 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। 

सोनभद्र के घोरावल नगर और ग्रामीण इलाकों में पिछले 20 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। 


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

बुधवार देर रात से शुरू हुई यह समस्या बृहस्पतिवार शाम 7 बजे तक भी बहाल नहीं हो सकी है। लगातार बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं, जिससे उद्योग-धंधे और सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है। विद्युत विभाग के अधिकारियों के अनुसार, बुधवार और गुरुवार को आई तेज आंधी-पानी के कारण छपका से केवली के बीच करीब 42 किलोमीटर लंबी विद्युत लाइन में फाल्ट आ गया है। इस फाल्ट के कारण ही आपूर्ति बाधित हुई है। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड सोनभद्र ओ पी गुप्ता ने बताया कि एसडीओ, जेई और लाइनमैन फाल्ट को ढूंढने में जुटे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि फाल्ट मिलते ही लाइन ठीक कराकर जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। घोरावल में केवली सब स्टेशन से विद्युत आपूर्ति लंबे समय से एक गंभीर समस्या बनी हुई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .