• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
पत्नी को डिलीवरी के लिए भर्ती कराकर लौट रहा था युवक, दो बाइक की हुई टक्कर; दोनों की मौत

पत्नी को डिलीवरी के लिए भर्ती कराकर लौट रहा था युवक, दो बाइक की हुई टक्कर; दोनों की मौत


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

वाराणसी के अखरी गांव के सामने बाईपास सर्विस रोड पर दो बाइक की जोरदार भिड़ंत हुई। जिसमें घायल दो युवकों की अस्पताल में मौत हो गई। घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। वाराणसी कमिश्नरेट के रोहनिया अखरी पुलिस चौकी अंतर्गत अखरी गांव के सामने बाईपास सर्विस रोड पर दर्दनाक हादसा हुआ। दो बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।अखरी बाईपास से डाफी की तरफ जा रहे आलोक श्रीवास्तव (27 वर्ष) पुत्र उमाकांत श्रीवास्तव, निवासी खुरमावाद थाना चिनारी, जिला रोहतास बिहार और दूसरा बाइक सवार राहुल उर्फ काजू पटेल (25 वर्ष) पुत्र बीरेंद्र उर्फ लोटन पटेल, निवासी अखरी पत्नी किरन देवी को डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराकर वापस घर लौट रहा था। जैसे ही दोनों बाइक सवार अखरी के सामने सर्विस लेन पर पहुंचे, दोनों बाइक की तेज रफ्तार होने के कारण आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो ग। घटनास्थल पर भागकर पहुंचे स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को ट्रॉमा सेंटर मे भर्ती कराया गया, जहां इलाहाबाद के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .