• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
म्योरपुर में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी और बारिश से मिली राहत

म्योरपुर में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी और बारिश से मिली राहत


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

म्योरपुर कस्बे सहित आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार शाम करीब सात बजे मौसम ने अचानक करवट ले ली। दिनभर की भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को उस समय बड़ी राहत मिली, जब तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते आसमान काले घने बादलों से ढक गया और गरज-चमक के साथ हुई मूसलाधार वर्षा ने पूरे क्षेत्र का मौसम सुहावना बना दिया।

बारिश से पहले चली तेज हवाओं ने वातावरण में बदलाव का संकेत दे दिया था। इसके बाद शुरू हुई बारिश ने तापमान में उल्लेखनीय गिरावट ला दी, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। कई दिनों से पड़ रही प्रचंड गर्मी और उमस के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा था, लेकिन इस बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया।

बारिश के दौरान कुछ समय के लिए बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही प्रभावित रही। वहीं, खेतों में नमी बढ़ने से किसानों के चेहरे खिल उठे। किसानों का कहना है कि यह बारिश खरीफ फसलों की बुवाई और खेती-किसानी के लिए काफी लाभदायक साबित होगी।

बारिश का आनंद लेने के लिए बच्चे और युवा भी घरों से बाहर निकल आए। कई स्थानों पर बच्चों को बारिश में खेलते और युवाओं को मौसम का लुत्फ उठाते देखा गया। बारिश के बाद चारों ओर फैली हरियाली और ठंडी हवाओं ने वातावरण को और अधिक मनमोहक बना दिया।

स्थानीय निवासी मोनू जायसवाल, इरफान खान, प्रवीण कुमार, राजू केशरी, अजय कुमार, संतोष कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि बारिश ने भीषण गर्मी से राहत पहुंचाई है और लंबे समय बाद मौसम इतना सुहावना महसूस हो रहा है। लोगों ने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में भी मौसम इसी तरह राहत भरा बना रहेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .