• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
राजगढ़: बिजली संकट से त्रस्त भीटी गांव के ग्रामीणों का पावर हाउस पर प्रदर्शन

राजगढ़: बिजली संकट से त्रस्त भीटी गांव के ग्रामीणों का पावर हाउस पर प्रदर्शन


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

राजगढ़ क्षेत्र के भीटी गांव में लगातार बिगड़ रही विद्युत व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बुधवार को खुलकर सामने आया। आए दिन केबल तार जलने, बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होने तथा कथित अवैध वसूली के आरोपों से परेशान दर्जनों ग्रामीण पावर हाउस पहुंच गए और विभाग के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई।

ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। पावर हाउस पहुंचने पर काफी देर तक संबंधित जूनियर इंजीनियर (जेई) के न मिलने से लोगों का गुस्सा और बढ़ गया। लंबे इंतजार के बाद जेई के पहुंचने पर ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि लगातार तार जलने और बिजली आपूर्ति बाधित रहने से दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही और ठेकेदारों की उदासीनता का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। उनका यह भी कहना है कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की ओर से केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।

पावर हाउस परिसर में ग्रामीणों ने विभाग और शासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ और उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .