
थाना अदलहाट पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, गैंगस्टर, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना अदलहाट पर पंजीकृत मु0अ0सं0-148/2026 धारा 3(1)उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप(निवारण) अधिनियम में बड़ी कार्यवाही करते हुए दिनांकः02.07.2026 को उपनिरीक्षक अभयनारायण सिंह मय पुलिस टीम द्वारा गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त महबूब आलम पुत्र मो0 हनीफ निवासी मकान नं0 190 दौलतपुर कछार थाना कणाधाम जनपद कौशाम्बी को उसके घर से गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।