• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
विंध्याचल क्षेत्र में अवैध गांजा बिक्री के आरोप, कार्रवाई की उठी मांग

विंध्याचल क्षेत्र में अवैध गांजा बिक्री के आरोप, कार्रवाई की उठी मांग


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247

विंध्याचल, मिर्जापुर।
थाना विंध्याचल क्षेत्र के अष्टभुजा चौकी अंतर्गत विरोही गेट के पास अवैध रूप से गांजा बेचे जाने के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय सूत्रों का दावा है कि क्षेत्र में लंबे समय से खुलेआम नशीले पदार्थों का कारोबार चल रहा है, जिससे युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ने की चिंता व्यक्त की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, अवैध कारोबार में संलिप्त बताए जा रहे कुछ लोग पूर्व में भी कानूनी कार्रवाई का सामना कर चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद क्षेत्र में कथित रूप से गांजा बिक्री का सिलसिला जारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस मामले में संबंधित पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
क्षेत्र के नागरिकों ने नवागत क्षेत्राधिकारी (सीओ) अमित कुमार से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा यदि आरोप सही पाए जाएं तो दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाना आवश्यक है, ताकि युवाओं का भविष्य सुरक्षित रह सके और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर आमजन का विश्वास बना रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .