
दीवान घाट पर स्नान के दौरान डूबे हुए बालक का शव मिला
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
विंध्याचल।
बुधवार सुबह करीब 11 बजे दीवान घाट पर स्नान करते समय तीन लोग गहरे पानी में जाने से डूबने लगे
स्थानीय नाविकों और दुकानदारों ने साड़ी और बांस की मदद से दो लोगों की जान बचा ली, जबकि एक युवक डूब गया गया था लापता युवक की तलाश में गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम जुटी थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18 वर्षीय अश्वनी उर्फ अक्कू पुत्र हिंछ लाल अपनी मां निहाला देवी और दो भाइयों के साथ मामा के परिवार संग विंध्याचल दर्शन-पूजन के लिए आया था। कुल 22 लोग एक पिकअप और बाइकों से आए थे। सभी लोग वाहन स्टैंड में खड़ा कर दीवान घाट पर स्नान करने गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अश्वनी बार-बार बैरिकेडिंग पार कर गहरे पानी में नहा रहा था। परिजनों और नाविकों के मना करने पर वह एक बार बाहर आया, लेकिन फिर दोबारा कूद गया। बैरिकेडिंग पार करते ही वह तेज बहाव में बहकर युवक डूब गया था
अश्वनी गहरे पानी में चला गया और उसे बचाया नहीं जा सका था जिसकी आज सुबह शव बरामद कर लिया गया