• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
यातायात शाखा, मीरजापुर जनपद मीरजापुर में दिनांक 02, 03 एवं 04 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UP TET) परीक्षा के दृष्टिगत परीक्षार्थियों की सुविधा, सुरक्षित एवं समयबद्ध आवागमन तथा शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है।

तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

जनपदवासियों एवं वाहन चालकों को सूचित किया जाता है कि उक्त अवधि में भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

यातायात व्यवस्था निम्नानुसार प्रभावी रहेगी—

प्रतिदिन प्रातः 05:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे (22:00 बजे) तक सभी भारी वाहनों का शहर में प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

रात्रि 10:00 बजे (22:00 बजे) से प्रातः 05:00 बजे तक भारी वाहनों को नो-एंट्री क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति रहेगी।

यह यातायात व्यवस्था 02 जुलाई, 03 जुलाई एवं 04 जुलाई 2026 तक प्रभावी रहेगी।

मीरजापुर पुलिस सभी वाहन चालकों एवं आमजन से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित डायवर्जन एवं नो-एंट्री व्यवस्था का सहयोग करें तथा परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुँचने में सहयोग प्रदान करें।

मीरजापुर पुलिस

“आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .