
थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
थाना राजगढ़, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः01.07.2026 को एक युवती द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध शादी का झांसा देकर वादिनी के साथ दुष्कर्म करने तथा गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना राजगढ़ पर मु0अ0सं0-106/2026 धारा 69,352,351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक राजगढ़ को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना राजगढ़ पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः02.07.2026 को उप निरीक्षक सुरेश सिंह यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम सेमरी से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त रामजनम पुत्र छोटे निवासी ग्राम सेमरी थाना राजगढ़ जिला मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।