• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर: गैपुरा के पास अनियंत्रित फोर व्हीलर डिवाइडर से टकराई, घायल अस्पताल भेजा गया; उपद्रवियों ने बस पर पथराव कर लगाया जाम

मिर्जापुर: गैपुरा के पास अनियंत्रित फोर व्हीलर डिवाइडर से टकराई, घायल अस्पताल भेजा गया; उपद्रवियों ने बस पर पथराव कर लगाया जाम


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

मिर्जापुर। जनपद के विंध्याचल थाना क्षेत्र अंतर्गत गैपुरा चौकी के पास बुधवार रात करीब 9 बजे रात में एक अनियंत्रित फोर व्हीलर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में घायल व्यक्ति को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

दुर्घटना के बाद मौके पर कुछ अराजक तत्वों ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि उन्होंने एक सरकारी बस पर पथराव कर उसका शीशा क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके अलावा सड़क पर पत्थर रखकर कुछ समय के लिए जाम लगा दिया और राहगीरों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज भी की।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। पुलिस ने यातायात को सुचारु कराया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। उपद्रव करने वालों की पहचान कर उनके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .