• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना राजगढ़ पुलिस टीम द्वारा अन्तर्राज्यीय शातिर वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश, 04 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की 07 मोटर साइकिल बरामद

थाना राजगढ़ पुलिस टीम द्वारा अन्तर्राज्यीय शातिर वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश, 04 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की 07 मोटर साइकिल बरामद


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने तथा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान व वाहनों की चोरी एवं बिक्री करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी/बरामदगी करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं ।

उक्त निर्देश के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में थाना राजगढ़ पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । आज दिनांकः 22.07.2026 को थाना राजगढ़ पुलिस टीम को जरिए मुखबिर सूचना के आधार पर शक्तेशगढ़ रोड़ पर स्थिति निर्माणाधीन चिड़ियाघर के बाउण्ड्री के अन्दर से 04 नफर अभियुक्तों 1. अशोक कुमार पुत्र पप्पू भारती निवासी हिन्दुआरी थाना राबर्टसगंज जनपद सोनभद्र, 2. रवि कुमार पुत्र जमुनाराम निवासी सिरिहिरा थाना चांद जनपद कैमूर भभूआ बिहार, 3. रविन्दर राम पुत्र सागर निवासी ग्राम अलिपुर थाना चांद जनपद कैमूर भभूआ बिहार व 4. रामकेश उर्फ नसुड़ी पुत्र रामदुलार निवासी निकरिका चूडिहवा बस्ती थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 07 अदद चोरी की मोटर साइकिल बरामद की गयी । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना राजगढ़ पर मु0अ0सं0-115/2026 धारा 35,303(2),317(2),317(4) बीएनएस पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है ।

*विवरण पूछताछ —* गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि हम लोगों का एक संगठित गैंग है जोकि भिन्न-भिन्न स्थानों से मौका देखकर मोटरसाइकिलों की चोरी करते है तथा नम्बर प्लेट हटाकर उसे छिपाकर रखते है ताकि किसी को संदेह न हो । मोटर साइकिलों को बेच कर जो धन प्राप्त होता है उसे आपस में बाट लेते है तथा उसी पैसे से अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करते है ।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण —*

1. अशोक कुमार पुत्र पप्पू भारती निवासी हिन्दुआरी थाना राबर्टसगंज जनपद सोनभद्र, उम्र करीब-30 वर्ष ।

2. रवि कुमार पुत्र जमुनाराम निवासी सिरिहिरा थाना चांद जनपद कैमूर भभूआ बिहार, उम्र करीब-25 वर्ष ।

3. रविन्दर राम पुत्र सागर निवासी ग्राम अलिपुर थाना चांद जनपद कैमूर भभूआ बिहार, उम्र करीब-40 वर्ष ।

4. रामकेश उर्फ नसुड़ी पुत्र रामदुलार निवासी निकरिका चूडिहवा बस्ती थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-40 वर्ष ।

*पंजीकृत अभियोग —*मु0अ0सं0-115/2026 धारा 35,303(2),317(2),317(4) बीएनएस थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर ।

*विवरण बरामदगी—* 07 मोटर साइकिल बरामद ।

*आपराधिक इतिहास (अशोक उपरोक्त)-*

1. मु0अ0सं0-05/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना राबर्टसगंज जनपद मीरजापुर ।

2. मु0अ0सं0-841/2022 धारा 380,411 बीएनएस थाना राबर्टसगंज जनपद मीरजापुर ।

*आपराधिक इतिहास (रामकेश उर्फ नसुड़ी उपरोक्त)-*

1. मु0अ0सं0-409/2015 धारा 380,457 भादवि थाना को0शहर जनपद मीरजापुर ।

2. मु0अ0सं0-942/2015 धारा 380 भादवि थाना को0शहर जनपद मीरजापुर ।

3. मु0अ0सं0-1010/2015 धारा 380,457 भादवि थाना को0शहर जनपद मीरजापुर ।

4. मु0अ0सं0-541/2015 धारा 380,457,411 भादवि थाना लालगंज जनपद मीरजापुर ।

5. मु0अ0सं0-923/2015 धारा 3/25 आयुध अधि. थाना लालगंज जनपद मीरजापुर ।

6. मु0अ0सं0-752/2015 थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर ।

7. मु0अ0सं0-138/2023 धारा 307,386 भादवि 25 आयुध अधि. थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर ।

8. मु0अ0सं0-928/2015 धारा 380,411 भादवि थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर ।

9. मु0अ0सं0-1577/2025 धारा 380,457,411 भादवि थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर ।

*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम—*प्रभारी निरीक्षक बालमुकुन्द मिश्रा व उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह मय पुलिस टीम थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .