
सोनभद्र राबर्ट्सगंज मुख्य बाजार में दर्दनाक हादसा: बारात में
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
शामिल 77 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के राबर्ट्सगंज मुख्य बाजार में मंगलवार देर रात एक हृदयविदारक सड़क हादसे ने खुशियों भरे माहौल को मातम में बदल दिया। बारात में शामिल 77 वर्षीय बुजुर्ग की तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के झारोकला गांव से एक बारात बढौली गांव जा रही थी। बारातियों से भरी बस राबर्ट्सगंज मुख्य बाजार में कुछ देर के लिए रुकी थी। इसी दौरान बस में सवार कुछ बाराती नीचे उतरकर बाजार में टहलने लगे। तभी अचानक तेज रफ्तार से आए एक अज्ञात वाहन ने झारोकला निवासी करतार सिंह (77 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय बैजनाथ, को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि करतार सिंह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद बारातियों और स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बारात का माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी वाहन और चालक की पहचान कर जल्द से जल्द कार्रवाई की जा सके।