• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सोनभद्र घोरावल-ब्लॉक में मौसम का कहर: तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, गर्मी से मिली बड़ी राहत 

सोनभद्र घोरावल-ब्लॉक में मौसम का कहर: तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, गर्मी से मिली बड़ी राहत 


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

सोनभद्र जनपद के घोरावल ब्लॉक अंतर्गत लहास न्यायपंचायत क्षेत्र में बुधवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह करीब 11:30 बजे शुरू हुई बूंदाबांदी ने देखते ही देखते तेज आंधी और बारिश का रूप ले लिया, जो 30.4.206 -4:30 बजे भोरे बारिश हो रहीं हैं रुक-रुक कर जारी रही।

पर्शिया, सिरसाई, लहास, बरबसपुर और महोखर समेत कई गांवों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने से जनजीवन कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। हालांकि इस बदलाव से भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को काफी राहत मिली और तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

इसी बीच राबर्ट्सगंज, चुर्क, हिन्दुवारी और परसौना क्षेत्रों में गुरुवार भोर लगभग 4 बजे तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश हुई। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां टूटकर गिरने की खबरें भी सामने आई हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

शाम करीब 6:30 बजे तक आसमान में घने बादल छाए रहे, जिससे रात में भी तेज बारिश और तूफान की संभावना जताई जा रही है।

मौसम के इस अचानक बदलाव ने जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत दी है, वहीं किसानों के लिए यह बारिश फायदेमंद साबित हो सकती है। हालांकि तेज हवाओं और तूफान के चलते सतर्क रहने की आवश्यकता भी बनी हुई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .