• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
दुद्धी सरकारी अस्पताल से सरकारी मोबाइल चोरी का 24 घंटे में खुलासा

दुद्धी सरकारी अस्पताल से सरकारी मोबाइल चोरी का 24 घंटे में खुलासा


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

शातिर चोर गिरफ्तार; 9 मोबाइल व 2 लैपटॉप बरामद

सोनभद्र के दुद्धी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सरकारी अस्पताल) जैसी संवेदनशील सरकारी संस्था से सरकारी मोबाइल फोन चोरी होने की घटना का दुद्धी पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और आधुनिक तकनीक की मदद से आरोपी तक पहुंचते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी के 9 एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा 2 लैपटॉप बरामद किए गए हैं।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी कोई साधारण चोर नहीं, बल्कि एक शातिर अपराधी है। उसके विरुद्ध पहले से चोरी, धोखाधड़ी, एनडीपीएस एक्ट तथा गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की विस्तृत जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि बरामद अन्य मोबाइल फोन व लैपटॉप किन-किन घटनाओं से संबंधित हैं।

पुलिस के अनुसार, 16 जुलाई को दुद्धी सरकारी अस्पताल से तीन सरकारी मोबाइल फोन चोरी होने की सूचना मिली थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तेजी से जांच शुरू की।

जांच के दौरान अस्पताल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। साथ ही सर्विलांस और अन्य तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर संदिग्ध की गतिविधियों का पता लगाया गया। सटीक सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसकी निशानदेही पर चोरी के 9 एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 2 लैपटॉप बरामद किए गए।

दुद्धी पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही बरामद सामान के वास्तविक मालिकों की पहचान कर उन्हें वापस दिलाने तथा आरोपी से जुड़े अन्य मामलों की भी गहन जांच की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .