
अज्ञात व्यक्ति द्वारा लिंक के माध्यम से मोबाइल हैक कर आवेदक के खाते से की गयी साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित धनराशि ₹ 2414 को थाना चील्ह साइबर सेल टीम द्वारा पीड़ित के खाते में कराया गया वापस
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
दिनांक 19.11.2025 को आवेदक विनय सिंह निवासी भीटी थाना चील्ह जनपद मीरजापुर द्वारा NCRP पोर्टल पर शिकायत संख्या 33111250165396 दर्ज करायी गयी । जिसमें आवेदक को व्हाट्सएप्प पर फर्जी लिंक माध्यम से मोबाइल हैक कर आवेदक के खाते से 2414 रुपये अज्ञात खाते में ट्रांसफर हो गए । उक्त के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त होने पर थाना चील्ह साइबर सेल द्वारा जांच प्रारम्भ कर दी गयी ।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना चील्ह साइबर सेल टीम द्वारा उपरोक्त प्रकरण में जांच के दौरान ठगी की धनराशि को होल्ड कराते हुए 30/07/26 को आवेदक के खाते में सम्पूर्ष धनराशि 2414/- रुपये को वापस कराया गया । खाते में पैसा वापस आने पर आवेदक द्वारा थाने पर उपस्थित होकर पुलिस उच्चाधिकारी व थाना चील्ह साइबर सेल टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया । आवेदक को साइबर जागरूकता अभियान के तहत साइबर से होने वाली ठगी के सम्बन्ध में जागरूक किया गया व और भी लोगों को उनके द्वारा साइबर ठगी से सावधान रहने हेतु बताये जाने की बात बतायी गयी ।
*थाना चील्ह साइबर सेल टीम*
थानाध्यक्ष बैद्यनाथ सिंह चील्ह, मीरजापुर ।
उपनिरीक्षक मनोज सिंह, महिला आरक्षी सोनाली पाण्डेय, थाना चील्ह जनपद मीरजापुर ।