
थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 04 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के स्टेबलाइजर व स्टार्टर बरामद
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 28.07.2026 को वादी राकेश कुमार सिंह पुत्र स्व0 शाल्वेन्द्र सिंह निवासी धनावल थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर द्वारा अज्ञात के विरूद्ध स्टेबलाइजर, स्टार्टर आदि चोरी के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । जिसके सम्बन्ध में थाना राजगढ़ पर मु0अ0सं0-120/2026 धारा 305 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रारम्भ की गयी । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त चोरी की घटनाओं को गंभीरता पूर्वक लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी व चोरी के माल की बरामदगी कराने हेतु थाना प्रभारी को0कटरा को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना राजगढ़ पुलिस टीम द्वारा उक्त चोरी की घटना के अनावरण हेतु भौतिक एवं इलेक्ट्रानिक साक्ष्य संकलित करते हुए आज दिनांकः 30.07.2026 को प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर प्रकाश में आये 04 अभियुक्तों 1. राहुल कुमार पुत्र कैलाश निवासी मरसड़ा थाना घोरावल जनपद सोनभद्र, 2. चन्द्रभान पुत्र छोटेलाल निवासी पथरखुरा थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर, 3. शिवा पुत्र रमेश निवासी पथरखुरा थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर व 4. कैलाश पुत्र राजरूप निवासी पथरखुरा थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के कब्जे से चोरी गयी स्टेबलाइजर व स्टार्टर बरामद किया गया । थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है ।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण*
1. राहुल कुमार पुत्र कैलाश निवासी मरसड़ा थाना घोरावल जनपद सोनभद्र, उम्र करीब-21 वर्ष ।
2. चन्द्रभान पुत्र छोटेलाल निवासी पथरखुरा थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-26 वर्ष ।
3. शिवा पुत्र रमेश निवासी पथरखुरा थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-30 वर्ष ।
4. कैलाश पुत्र राजरूप निवासी पथरखुरा थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-55 वर्ष ।
*विवरण बरामदगी*
स्टेबलाइजर व स्टार्टर बरामद ।
*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0सं0-120/2026 धारा 305,317(2),317(4) बीएनएस थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर ।
*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम*
उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह व उप निरीक्षक सुरेश सिंह यादव मय पुलिस टीम थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर ।