• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सोनभद्र: एनएच-39 पर तीन ट्रकों की भीषण टक्कर, घंटों बाधित रहा यातायात, एक चालक घायल

सोनभद्र: एनएच-39 पर तीन ट्रकों की भीषण टक्कर, घंटों बाधित रहा यातायात, एक चालक घायल


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

सोनभद्र जनपद के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बीडर गांव में गुरुवार देर रात लगभग 10:30 बजे नेशनल हाईवे-39 पर तीन ट्रकों के आपस में टकरा जाने से अफरा-तफरी मच गई। यह हादसा लौआ नदी के समीप स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने हुआ, जिसके चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लौआ नदी के पास एक ट्रक पहले से खराब होकर सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान दुद्धी से हाथीनाला की ओर जा रहा एक ट्रक उसे ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। ओवरटेक के दौरान चालक संतुलन नहीं बना सका और उसका ट्रक खराब खड़े ट्रक से जा टकराया। इसी बीच पीछे से आ रहा तीसरा ट्रक भी अनियंत्रित होकर दोनों ट्रकों से भिड़ गया। देखते ही देखते तीनों ट्रकों की जोरदार भिड़ंत से घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास के ग्रामीण आवाज सुनकर तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया। सभी ट्रकों के चालकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में एक चालक को मामूली चोटें आईं, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही दुद्धी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रकों को हटाने और यातायात बहाल कराने का अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद हाईवे से वाहनों को हटाने का कार्य जारी रहा, ताकि आवागमन सामान्य हो सके।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही वाहन चालकों से अपील की गई है कि हाईवे पर ओवरटेक करते समय विशेष सावधानी बरतें और सड़क पर खराब खड़े वाहनों के पास गति नियंत्रित रखें, ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .