• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 15 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटर साइकिल बरामद

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 15 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटर साइकिल बरामद


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

मीरजापुर

 

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु “ऑपरेशन आल-आउट” के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही के लिये जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 30.07.2026 को थाना अहरौरा पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी । पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में थाना अहरौरा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के सूचना के आधार पर थाना अहरौरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम मानिकपुर नहर पुलिया के पास से मोटर साइकिल सवार 02 अभियुक्तों 1. मोनू कन्नौजिया पुत्र स्व0 साधू कन्नौजिया निवासी इन्द्रपुर सेन्ट्रलजेल के पास जनपद वाराणसी व 2. प्रद्युमन कन्नौजिया पुत्र रमेश कुमार निवासी मुसीलाटपुर थाना भदोही जनपद भदोही को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से बोरा में रखा 15 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अहरौरा पर मु0अ0सं0-150/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटर साइकिल वाहन संख्या UP 65 DL 8132 को 207 एमवी एक्ट में सीज करने की कार्यवाही की गयी ।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण*

1. मोनू कन्नौजिया पुत्र स्व0 साधू कन्नौजिया निवासी इन्द्रपुर सेन्ट्रलजेल के पास जनपद वाराणसी, उम्र 35 वर्ष ।

2. प्रद्युमन कन्नौजिया पुत्र रमेश कुमार निवासी मुसीलाटपुर थाना भदोही जनपद भदोही, उम्र 29 वर्ष ।

*पंजीकृत अभियोग*

मु0अ0सं0-150/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर ।

*वरामदगी विवरण*

15 किलोग्राम अवैध गांजा ।

तस्करी में प्रयुक्त बुलेट मोटर साइकिल वाहन संख्या UP 65 DL 8132

*पुलिस टीम गिरफ्तार/बरामदगी*

उप निरीक्षक महेन्द्र कुमार मय पुलिस टीम थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .