• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
ऑनलाइन इण्टरनेट बैंकिंग बनाने के दौरान पीड़ित के खाते से हुई फ्राड की घटना से सम्बन्धित धनराशि ₹ 30000/- को थाना को0शहर साइबर सेल टीम द्वारा पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

ऑनलाइन इण्टरनेट बैंकिंग बनाने के दौरान पीड़ित के खाते से हुई फ्राड की घटना से सम्बन्धित धनराशि ₹ 30000/- को थाना को0शहर साइबर सेल टीम द्वारा पीड़ित के खाते में कराया गया वापस


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

मीरजापुर

 

आवेदक सुनील कुमार पाण्डेय पुत्र स्व0 देवी प्रसाद निवासी न्यू कालोनी महुवरिया थाना को0शहर जिला मीरजापुर ने दिनांक 03.09.2025 को आनलाइन फ्राड की सूचना NCRP पोर्टल पर प्राप्त हुआ था । जिसमें आवेदक द्वारा बताया गया कि मैने पूर्व मे इन्टरनेट बैंकिंग YUNOSBI डाउनलोड़ किया था जो वर्तमान में सक्रिय नही था मेरे द्वारा दिनांक 01.09.2025 को दोपहर ब्रान्च मे जाकर इसको सक्रिय करने का प्रयास किया लेकिन बैंक में BSNL नेटवर्क न होने के कारण इण्टरनेट बैंकिंग सक्रिय नही हुआ मै दिनांक 02.09.2025 को अपने घर से ही इण्टरनेट बैंकिंग को सक्रिय करने का प्रयास कर रहा था तभी मेरे खाते से ₹ 50000/- फ्राड तरीके से निकाल लिया गया फ्राड का पता चलते ही मेरे द्वारा साइबर कम्प्लेन कराया गया जिसका एऩसीआरपी एकनालेजमेंट नम्बर 33109250110150 तथा मु0अ0सं0 173/25 है । इस सम्बन्ध में साइबर सेल थाना को0 शहर टीम द्वारा जांच प्रारम्भ कर दी गयी । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में साइबर सेल को0 शहर द्वारा जांच के दौरान आवेदक के खाते से फ्राड की घटना से सम्बन्धित ₹ 30000/- को आवेदक के खाते में वापस कराया गया । आवेदक के खाते में पैसा वापस आने पर साइबर सेल थाना को0शहर की आवेदक द्वारा भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया । आवेदक को साइबर जागरूकता अभियान के तहत साइबर से होने वाली ठगी के सम्बन्ध में जागरूक किया गया व और भी लोगों को उनके द्वारा साइबर ठगी से सावधान रहने हेतु बताये जाने की बात बतायी गयी ।

*साइबर सेल टीम थाना को0शहर मीरजापुर*

उ0नि0 दयाशंकर ओझा थानाध्यक्ष थाना को0शहर मीरजापुर।

म0का0 पारुल श्रीवास्तवा थाना को0शहर मीरजापुर।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .