
सोनभद्र: दुद्धी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.100 किलो अवैध गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
सोनभद्र जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दुद्धी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सघन वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। साथ ही एक पोको कंपनी का मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जिलेभर में अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभरुणवाल तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में दुद्धी पुलिस बुधवार रात विनोद मोड़, अमवार के पास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी।
चेकिंग के दौरान पुलिस को दो युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखकर दोनों घबराने लगे, जिस पर उन्हें रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद पिठू बैग से कुल 5 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों आरोपी गांजे के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं कर सके।
पुलिस ने मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बरामद गांजा और मोबाइल फोन को कब्जे में ले लिया। इसके बाद थाना दुद्धी में एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशे के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे अपराधियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी