• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मुख्यमंत्री के संज्ञान पर हरकत में आया स्वास्थ्य महकमा, 15 साल से जमे दो डॉक्टरों पर शिकंजा

मुख्यमंत्री के संज्ञान पर हरकत में आया स्वास्थ्य महकमा, 15 साल से जमे दो डॉक्टरों पर शिकंजा


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

*एडी विंध्याचल मंडल ने एक सप्ताह में तलब किया बयान, जवाब न देने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी*

 

 

मीरजापुर। स्वास्थ्य विभाग में 15 वर्ष से अधिक समय से एक ही स्थान पर जमे अधिकारियों को हटाने के मामले में की गई शिकायत को मुख्यमंत्री स्तर से संज्ञान में लिया गया है।

एक अधिवक्ता द्वारा इस संबंध में मुख्यमंत्री को लिखित शिकायत भेजी गई थी। शिकायत पर अपर निदेशक (कार्मिक) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, लखनऊ के पत्र संख्या सया-2फ/911/2009/1310 दिनांक 10.07.2026 के माध्यम से निर्देश जारी किए गए।

उक्त पत्र के संज्ञान में आते ही अपर निदेशक, विंध्याचल मंडल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पत्र संख्या अ0नि0/वि0म0/2026-27/495 के माध्यम से मुख्य चिकित्साधिकारी, मीरजापुर को निर्देशित किया है।

पत्र में कहा गया है कि कार्यालय में तैनात डॉ. मुकेश और डॉ. अवधेश कुमार एक सप्ताह के अंदर कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष / बयान प्रस्तुत करें। निर्धारित अवधि में बयान प्रस्तुत न करने पर विभाग द्वारा उनके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .