• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सोनभद्र: खपरैल के घर में सो रहे युवक पर गिरा जहरीला सांप, कान के पास डसने से मौत, 

सोनभद्र: खपरैल के घर में सो रहे युवक पर गिरा जहरीला सांप, कान के पास डसने से मौत, 


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय ने

838248247

 

परिवार में मचा कोहराम

सोनभद्र जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा बढ़ता जा रहा है। इसी बीच घोरावल कोतवाली क्षेत्र के शिवद्वार गांव से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां खपरैल के मकान में चौकी पर सो रहे 20 वर्षीय युवक के ऊपर अचानक बड़ेर (छत की लकड़ी) से एक जहरीला सांप गिर पड़ा। युवक कुछ समझ पाता, इससे पहले ही सांप ने उसके कान के पास डस लिया। परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, शिवद्वार गांव के सिगरा टोला निवासी सुनील (20 वर्ष), पुत्र मास्टर पनिका गुरुवार शाम करीब पांच बजे अपने घर में चौकी पर आराम कर रहे थे। खपरैल के मकान की बड़ेर पर छिपा जहरीला सांप अचानक उनके शरीर पर आ गिरा। घबराए सुनील के संभलने से पहले ही सांप ने उनके कान के पास डस लिया और मौके से निकल गया।

सांप के डसते ही सुनील की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। परिजनों ने बिना समय गंवाए उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

बरसात के मौसम में खपरैल और कच्चे मकानों में सांपों के निकलने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इस मौसम में घरों की साफ-सफाई रखें, दीवारों और छतों की दरारों पर विशेष ध्यान दें तथा सांप दिखाई देने पर उसे पकड़ने का प्रयास न कर वन विभाग या स्थानीय प्रशासन को सूचना दें। वहीं, सांप के काटने की स्थिति में किसी भी प्रकार के झाड़-फूंक या घरेलू उपचार के बजाय पीड़ित को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाना ही सबसे सुरक्षित और प्रभावी उपाय है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .