• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
नाबालिग को भगाकर गुजरात ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा गया जेल

नाबालिग को भगाकर गुजरात ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा गया जेल


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

मिर्जापुर जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लहंगपुर चौकी पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और नाबालिग को फुसलाकर भगाने के गंभीर मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूरज कुमार निवासी कोल्हुआ गांव, थाना लालगंज के रूप में हुई है। वह घटना के बाद करीब एक सप्ताह से फरार चल रहा था।

पुलिस के अनुसार, 21 अप्रैल को आरोपी सूरज कुमार एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया था और उसे गुजरात लेकर चला गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। बढ़ते पुलिस दबाव के चलते आरोपी नाबालिग को वापस लालगंज छोड़ गया और स्वयं मध्य प्रदेश भागने की फिराक में था।

इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर लहंगपुर चौकी पुलिस ने गुरुवार को लालगंज थाना क्षेत्र के पतुलकी गांव स्थित ओवरब्रिज के पास से आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

लहंगपुर चौकी प्रभारी सुजीत सेठ ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान कांस्टेबल हरेंद्र सिंह और अमरनाथ भी मौजूद रहे। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर नाबालिग के साथ पति-पत्नी की तरह रहने का भी आरोप है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .