• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
जिगना में दो बच्चों की विवाहिता ने लापता पति ने किया लापता का शिकायत दर्ज

जिगना में दो बच्चों की विवाहिता ने लापता पति ने किया लापता का शिकायत दर्ज


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मिर्जापुर जनपद के जिगना थाना क्षेत्र से एक विवाहिता अपने दो मासूम बच्चों के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। इस घटना से परिवार में हड़कंप मचा हुआ है और परिजन बेहद चिंतित हैं।

श्रीनिवासधाम निवासी दिनेश गुप्ता ने थाना जिगना में अपनी पत्नी 32 वर्षीय रूपा देवी और उनके दो बच्चों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया गया कि रूपा देवी 25 अप्रैल की भोर में अपने पांच वर्षीय बेटी और तीन वर्षीय बेटे के साथ घर से कहीं चली गईं, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है।

परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस से मदद की गुहार लगाई गई।

थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम संभावित स्थानों पर तलाश कर रही है और जल्द ही लापता महिला और बच्चों को सकुशल बरामद कर परिवार को सौंपने का प्रयास किया जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .