• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर पुलिस ने 13 लाख रुपए के ऊपर का नशीला पदार्थ जलाकर किया राख

मिर्जापुर पुलिस ने 13 लाख रुपए के ऊपर का नशीला पदार्थ जलाकर किया राख


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

ऑपरेशन ‘दहन’ के तहत 53.900 किग्रा गांजा नष्ट, चार मामलों का निस्तारणमिर्जापुर। मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन दहन” के तहत मिर्जापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के चार मामलों में बरामद कुल 53.900 किलोग्राम गांजा का विधि सम्मत विनष्टीकरण कराया। इस कार्रवाई में जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 13 लाख 47 हजार 500 रुपये बताई गई है।पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर चल रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के नेतृत्व में जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी (DDC) की मौजूदगी में यह प्रक्रिया पूरी की गई। जानकारी के अनुसार थाना हलिया में दर्ज तीन और थाना चील्ह में दर्ज एक—कुल चार अभियोगों से संबंधित गांजा को नष्ट किया गया।विनष्टीकरण की कार्रवाई निर्धारित मानकों के अनुसार जनपद प्रयागराज के थाना हण्डिया क्षेत्र स्थित धानूपुर में संचालित “संगम मेडिसर्व प्राइवेट लिमिटेड” के इन्सिनेटर के माध्यम से कराई गई। पुलिस विभाग का कहना है कि अभियान के जरिए अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .