• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर द्वारा 29वीं अन्तरजनपदीय एलार्म एफिसिएन्सी रेस/शूटिंग प्रतियोगिता-2026 का किया गया समापन, विजेता-उपविजेता टीमों को पुरस्कार/शील्ड व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए दी गयी उज्ज्वल भविष्य़ की शुभकामना

पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर द्वारा 29वीं अन्तरजनपदीय एलार्म एफिसिएन्सी रेस/शूटिंग प्रतियोगिता-2026 का किया गया समापन, विजेता-उपविजेता टीमों को पुरस्कार/शील्ड व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए दी गयी उज्ज्वल भविष्य़ की शुभकामना


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

आज दिनांकः 08.08.2026 को 29वीं अन्तरजनपदीय एलार्म एफिसिएन्सी रेस/शूटिंग प्रतियोगिता-2026 का समापन पूनम-पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर द्वारा अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर के साथ किया गया । सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक, मीरजापुर द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर को पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया गया तत्पश्चात पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर द्वारा गार्द की सलामी ली गयी । प्रतियोगिता में वाराणसी जोन की कुल 07 टीमें (मीरजापुर, भदोही, बलिया, आजमगढ़, गाजीपुर, सोनभद्र व जौनपुर) द्वारा प्रतिभाग किया गया । एफिसिएन्सी रेस (गेम) प्रतियोगिता में जनपद मीरजापुर व गाजीपुर की 02 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया । जिसमें जनपद मीरजापुर व गाजीपुर की टीमों द्वारा कुल 10 बाधाओं को पार किया गया, जनपद मीरजापुर की टीम को प्रथम स्थान प्रदान किया गया । पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर व पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा सभी जनपदों की टीमों के सदस्यों को पुरस्कार से सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गयी तथा विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में विजेता एवं उप-विजेता टीमों को शील्ड/पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

*29वीं अन्तरजनपदीय एलार्म एफिसिएन्सी रेस/शूटिंग प्रतियोगिता-2026 में विजेता एवं उपविजेता रहीं टीमों का विवरण निम्नवत् हैं।*

एलार्म एफीसियेंसी रेस जनपद – मीरजापुर प्रथम स्थान

एलार्म एफीसियेंसी रेस जनपद – गाजीपुर द्वितीय स्थान

*रायफल पुरानी स्पर्धा-* *100 गज से स्टैडिंग पोजिशन-*

1. उ.नि. त्रिभुवन सिंह, मीरजापुर – प्रथम स्थान

2. मुख्य आरक्षी निखिल, आजमगढ़- द्वितीय स्थान

 

*200 गज से नीलिंग पोजिशन-*

1. आ. अजय, मीरजापुर- प्रथम स्थान

2. आ. विवेक कुशवाहा, मीरजापुर- द्वितीय स्थान

 

*300 गज से लाइन पोजिशन-*

1. मुख्य आरक्षी धर्मेन्द्र, सोनभद्र- प्रथम स्थान

2. आरक्षी कुलदीप सिंह, मीरजापुर- द्वितीय स्थान

 

*300 गज स्नैप लाइन पोजिशन-*

1.महिला आरक्षी ममता, सोनभद्र- प्रथम स्थान

2.आरक्षी राकेश पाल, गाजीपुर- द्वितीय स्थान

 

*300 गज थ्रीपी पोजीशन-*

1.आरक्षी रामगोपाल मीरजापुर- प्रथम स्थान

2.उप निरीक्षक राजेश कुमार, बलिया- द्वितीय स्थान

 

*रायफल नई स्पर्धा(पुरूष)-*

*300 मीटर थ्री पी पोजिशन-*

1.मुख्य आरक्षी आर. धर्मेन्द्र, सोनभद्र – प्रथम स्थान

2. मुख्य आरक्षी मनोज,सोनभद्र, द्वितीय स्थान

 

*रायफल नई स्पर्धा(महिला)-*

*300 मीटर प्रोन पोजिशन-*

1. महिला आरक्षी ममता, सोनभद्र- प्रथम स्थान

2. महिला आरक्षी रीमा, आजमगढ़ – द्वितीय स्थान

 

*300 मीटर थ्री पोजिशन बिगबोर (पुरूष)-*

1. आरक्षी अतेन्द्र सरोज, मीरजापुर – प्रथम स्थान

2. आरक्षी कुलदीप, मीरजापुर- द्वितीय स्थान

 

*300 मीटर थ्री पोजिशन बिगबोर (महिला)-*

1. महिला आरक्षी कात्यायनी, सोनभद्र- प्रथम स्थान

2. महिला आरक्षी दीपिका द्विवेदी, सोनभद्र- द्वितीय स्थान

 

*चल –बैजन्ती*

1. एलार्म एफीसिंयेंसी रेस- मीरजापुर – प्रथम स्थान

2. रायफल शूटिंग (पूरानी स्पर्धा), मीरजापुर- प्रथम स्थान

3. रायफल शूटिंग (बिगबोर-पुरूष), सोनभद्र- प्रथम स्थान

4. रायफल शूटिंग (बिगबोर-महिला), सोनभद्र- प्रथम स्थान

5. रायफल शूटिंग (थ्री पोजिशन-पुरूष), मीरजापुर- प्रथम स्थान

6. रायफल शूटिंग (थ्री पोजिशन-महिला), सोनभद्र- प्रथम स्थान

7. कारबाईन शूटिंग- सोनभद्र प्रथम स्थान

8. रिवाल्वर/पिस्टल शूटिंग- मीरजापुर- प्रथम स्थान

9. एयर पिस्टल- आजमगढ़- प्रथम स्थान


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .