
थाना समाधान दिवस में 21 मामले दर्ज, तीन का मौके पर निस्तारण
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
*मिर्ज़ापुर,थाना समाधान दिवस पर जिगना थाने में शनिवार को भूमि विवाद से जुड़े कुल 21 मामले दर्ज कराए गए दोनों पक्षों में सहमति बनने पर तीन मामलों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया हालांकि राजस्व विभाग के अधिकारियों की अनुपस्थिति से कई फरियादियों को मायूसी हाथ लगी थाना प्रभारी संजय सिंह एवं राजस्व निरीक्षक विजय शंकर ने मामलों की सुनवाई की चितौली गांव के अमरनाथ पाठक ने एक बीघा भूमिधरी जमीन पर दबंगई से कब्जे का आरोप लगाया वहीं बौंता बिशेषर निवासी कैलाशनाथ बिंद ने आठ बीघा जमीन पर विपक्षी द्वारा जुताई-बुआई रोकने की शिकायत की कसधना गांव के कृष्ण प्रसाद ने हक हिस्से की जमीन पर पड़ोसी द्वारा जबरन टिनशेड लगाकर कब्जा करने का आरोप लगाया अधिकारियों ने बताया कि शेष मामलों के निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें मौके पर भेजी जाएंगी और स्थलीय निरीक्षण कर दोनों पक्षों की मौजूदगी में समाधान का प्रयास किया जाएगा,