
अज्ञात व्यक्ति द्वारा बुक सेलर बनकर साइबर ठगी की धनराशि ₹ 1,05,876/- को आवेदिका के खाते में कराया गया वापस
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
आवेदिका उषा सिंह पत्नी संतोष कुमार सिंह निवासी ग्राम पड़ेरी थाना कछवा, जनपद मीरजापुर द्वारा 20 मई 2026 को अपने साथ हुई ऑनलाइन ठगी के संबंध में शिकायत दर्ज कराई कि फ्रॉडस्टर द्वारा बुक सेलर बन कर 1,17,876 रु0 की फ्रॉड कर ली गई थी, जिसका पंजीकरण एनसीआरपी पोर्टल पर ACK No.- 33105260111803 के तहत किया गया । उक्त के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त होने पर थाना को0देहात साइबर सेल द्वारा जांच प्रारम्भ कर दी गयी है अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना कछवां की साइबर सेल द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित बैंक/वित्तीय संस्थानों से समन्वय स्थापित कर तकनीकी विश्लेषण एवं आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रारंभ की गई । साइबर टीम की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप ठगी गई धनराशि ₹1,05,876/- सफलतापूर्वक आवेदिका के खाते में वापस कराई गई । धनराशि प्राप्त होने पर आवेदिका द्वारा थाना उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं साइबर टीम का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही उसे साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत ऑनलाइन ठगी से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा भविष्य में अन्य लोगों को भी जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया। *साइबर सेल टीम, थाना कछवां* 1. अमरजीत चौहान, प्रभारी निरीक्षक, थाना कछवां, मीरजापुर
2. का० संजीत कुमार मौर्य, थाना कछवां, मीरजापुर
3. रि0का0 कृष्ण कुमार , थाना कछवां, मीरजापुर
4. रि0म0का0 सुधा, थाना कछवां, मीरजापुर