• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
जन समस्याओं के निस्तारण के दृष्टिगत प्रत्येक थाना/कोतवाली में आयोजित किया गया थाना समाधान दिवस

जन समस्याओं के निस्तारण के दृष्टिगत प्रत्येक थाना/कोतवाली में आयोजित किया गया थाना समाधान दिवस


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय 

   8382048247

*मण्डलायुक्त व पुलिस उप महानिरीक्षक ने थाना विन्ध्याचल में पहुंचकर सुनी जन समस्याएं*

 

*राजस्व/जमीन विवाद वाले प्रकरणों में पुलिस राजस्व की टीम बनाकर मौके पर कराएं निस्तारण -मण्डलायुक्त* 

 

मीरजापुर 

 

जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दृष्टिगत जनपद के प्रत्येक थाना/कोतवाली में शासन के निर्देशानुसार थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तत्क्रम में मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश व पुलिस उप महानिरीक्षक पूनम ने विन्ध्याचल थाना पहुंचकर आने वाले फरियादियों की समस्याओं को सुना तथा मौके पर उपस्थित राजस्व व पुलिस अधिकारियों को ससमय निस्तारण का निर्देश दिया। मण्डलायुक्त ने कहा कि भूमि विवाद, अतिक्रमण आदि जैसे प्राप्त प्रकरणों में पुलिस व राजस्व टीम बनाकर मौके पर भेजी जाए तथा दोनों पक्षों की उपस्थिति में मामले का संतुष्टिपूर्ण निस्तारण कराया जाए। उन्होंने कहा कि निस्तारण गुणवत्तापूर्ण हो ताकि फरियादियों को बार-बार थाना तहसील के चक्कर न लगाने पड़े। मण्डलायुक्त ने कहा कि जिन मामलों में सुलह समझौते से निस्तारण हो वहां राजस्व व पुलिस की टीम मध्यस्ता करते हुए निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि थाना दिवस में प्राप्त प्रत्येक प्रार्थना पत्रों पर निष्पक्ष व समयबद्ध कार्यवाही हो, निस्तारण के पश्चात यदि कोई दबंग व्यक्ति डराने व धमकाने का प्रयास कर रहा हो तो उसके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .