• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सोनभद्र: जादू-टोने के शक में युवक पर डंडे से हमला, गंभीर घायल; पुलिस जांच में जुटी

सोनभद्र: जादू-टोने के शक में युवक पर डंडे से हमला, गंभीर घायल; पुलिस जांच में जुटी


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

सोनभद्र जनपद के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में अंधविश्वास की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जादू-टोना करने के संदेह में एक 40 वर्षीय युवक पर डंडे से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पीड़ित पक्ष रविवार को दुद्धी कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करेगा।

घायल की पहचान कर्चाटोला निवासी राम रूप (40) पुत्र सोनसाय के रूप में हुई है। राम रूप के अनुसार, शनिवार देर रात वह घर से पानी लेने के लिए निकला था। इसी दौरान गांव के लालमन पुत्र डोमन ने उसे रास्ते में रोक लिया और आरोप लगाने लगा कि उसने जादू-टोना कर उसकी पत्नी की मौत कराई है तथा अब उस पर भी तंत्र-मंत्र कर रहा है।

पीड़ित का आरोप है कि इसी बात को लेकर लालमन ने गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में राम रूप गंभीर रूप से घायल हो गया। किसी तरह वह अपनी जान बचाकर वहां से भागा और डायल-112 पुलिस को घटना की सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में घटना आपसी विवाद और अंधविश्वास से जुड़ी प्रतीत हो रही है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .