
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सिटी ट्रांसपोर्ट विभाग द्वारा संविदा के आधार पर 150 बस कंडक्टरों की भर्ती की
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
जाएगी। भर्ती प्रक्रिया के तहत इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 20 जुलाई से 23 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे।
भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता के रूप में इंटरमीडिएट (12वीं उत्तीर्ण) के साथ CCC (कोर्स ऑन कंप्यूटर कॉन्सेप्ट्स) प्रमाणपत्र अनिवार्य होगा।
विभाग का उद्देश्य सिटी बस सेवाओं को अधिक सुचारु और प्रभावी बनाना है। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) के आधार पर की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य शर्तें विभाग द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञापन में उपलब्ध रहेंगी।
मुख्य बिंदु:
कुल पद: 150 संविदा बस कंडक्टर
आवेदन तिथि: 20 से 23 जुलाई
आयु सीमा: 18 से 45 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता: इंटरमीडिएट + CCC प्रमाणपत्र
नियुक्ति: संविदा के आधार पर