
जुताई के दौरान रोटावेटर से गिरा छह वर्षीय बालक, मौके पर मौत
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के चोरट गांव में बुधवार शाम खेत की जुताई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर पर बैठे छह वर्षीय बालक का अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिरकर रोटावेटर की चपेट में आ गया। हादसे में बालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
पुलिस के अनुसार, बुधवार शाम करीब 6:35 बजे डायल-112 के माध्यम से हादसे की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेने के साथ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
मृतक की पहचान संतोष कुमार पुत्र रामकेश कोल निवासी चोरट, पनौली के छह वर्षीय पुत्र सूर्य प्रताप कोल के रूप में हुई है। सूर्य प्रताप स्वामी विवेकानंद विद्यालय, मुड़िलाडीह में कक्षा एक का छात्र था।
बताया गया कि ग्राम चोरट में पनौली निवासी ट्रैक्टर मालिक मनोज मिश्रा पुत्र आदित्यानंद मिश्रा के ट्रैक्टर से खेत की जुताई कराई जा रही थी। जुताई के दौरान तीन बच्चे ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर पर बैठे हुए थे। इसी दौरान खेत में ट्रैक्टर के चलने से अचानक झटका लगा, जिससे सूर्य प्रताप का संतुलन बिगड़ गया और वह रोटावेटर के नीचे गिर गया। रोटावेटर की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। मासूम की मौत से परिवार में मातम पसर गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।