• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
तालाब में पैर धोने गई 76 वर्षीय वृद्धा की डूबने से मौत, गांव में मचा कोहराम

तालाब में पैर धोने गई 76 वर्षीय वृद्धा की डूबने से मौत, गांव में मचा कोहराम


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

 

सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बेलखुरी गांव में बुधवार दोपहर तालाब में डूबने से 76 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल सोनभद्र भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, बेलखुरी गांव निवासी संपत्तिया देवी (76), पत्नी स्वर्गीय रामधनी, बुधवार दोपहर करीब 12 बजे तालाब के पास पैर धोने गई थीं। इसी दौरान अचानक उनका पैर गहरे पानी में फिसल गया और वह तालाब में डूबने लगीं। वृद्धा को डूबता देखकर आसपास खेल रहे बच्चों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।

बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तत्काल तालाब की ओर दौड़े और वृद्धा को पानी से बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। पानी में डूबने के कारण उनकी मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलते ही पन्नूगंज थाना प्रभारी श्रीनिवास पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल सोनभद्र भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। :::


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .