• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
साइबर ठगी के शिकार बबलू को पुलिस ने लौटाए 25 हजार रुपये

साइबर ठगी के शिकार बबलू को पुलिस ने लौटाए 25 हजार रुपये


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

बीजपुर। साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति को बीजपुर थाना पुलिस की साइबर टीम ने राहत दिलाते हुए ठगी गई 25 हजार रुपये की पूरी धनराशि वापस करा दी। बुधवार को पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद रकम पीड़ित के बैंक खाते में वापस पहुंच गई।

जानकारी के अनुसार, बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नेमना निवासी बबलू कुमार पुत्र गंगा प्रसाद के साथ अज्ञात साइबर ठग ने ऑनलाइन धोखाधड़ी कर 25 हजार रुपये की ठगी कर ली थी। घटना की जानकारी होते ही बबलू कुमार ने बिना देर किए राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर टीम को सक्रिय किया। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के साइबर अपराध नियंत्रण अभियान एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी के निर्देशन में थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में बीजपुर थाना की साइबर टीम ने संबंधित बैंक एवं अन्य माध्यमों से समन्वय स्थापित कर ठगी की रकम को होल्ड कराने की कार्रवाई शुरू की।

पुलिस के लगातार प्रयासों के बाद ठगी गई 25,000 रुपये की पूरी धनराशि पीड़ित बबलू कुमार के मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दी गई। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने बीजपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई और साइबर टीम के प्रयासों की सराहना की।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन ठगी होने की स्थिति में घबराएं नहीं और तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। जितनी जल्दी शिकायत दर्ज होगी, ठगी की रकम को रोककर वापस कराने की संभावना उतनी ही अधिक रहती है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .