• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर में 10 वर्षीय बालिका का शव मिलने से सनसनी, शिनाख्त व घटना

मिर्जापुर में 10 वर्षीय बालिका का शव मिलने से सनसनी, शिनाख्त व घटना


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

देवरीकलां जंगल में 8-10 वर्षीय बालिका का शव मिलने से सनसनी, शिनाख्त व घटना के खुलासे के लिए पांच टीमें गठित

 

मीरजापुर। मड़िहान थाना क्षेत्र के देवरीकलां जंगल में मंगलवार दोपहर एक 8 से 10 वर्षीय बालिका का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य संकलित किए।

 

पुलिस के अनुसार, मंगलवार को करीब 12:30 बजे थाना मड़िहान पर सूचना प्राप्त हुई कि देवरीकलां जंगल में एक बालिका का शव पड़ा है। सूचना के बाद पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। शव की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है।

 

घटना के शीघ्र अनावरण और मृतका की पहचान के लिए सर्विलांस टीम सहित कुल पांच टीमों का गठन किया गया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों से जानकारी जुटाने के साथ ही गुमशुदा बच्चों के रिकॉर्ड का भी मिलान कर रही है।

 

थाना मड़िहान पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मृतका की शिनाख्त होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से मामले की गंभीरता से जांच कर जल्द खुलासा किए जाने की बात कही गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .