• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
कोटवा प्राथमिक विद्यालय में रातों-रात चोरी, चार कमरों के ताले तोड़कर चोर ले गए सरकारी सामान

कोटवा प्राथमिक विद्यालय में रातों-रात चोरी, चार कमरों के ताले तोड़कर चोर ले गए सरकारी सामान


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

मिर्जापुर जनपद के पड़री थाना क्षेत्र स्थित कोटवा प्राथमिक विद्यालय में बीती रात चोरी की बड़ी घटना सामने आई। अज्ञात चोरों ने विद्यालय के चार कमरों के ताले तोड़कर हजारों रुपये मूल्य का सरकारी सामान चोरी कर लिया, जिससे विद्यालय प्रशासन और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, चोरों ने विद्यालय के कार्यालय कक्ष का ताला तोड़कर वहां रखा एक कूलर, हाल ही में लगाया गया नया सीलिंग फैन तथा अजंता कंपनी की बड़ी दीवार घड़ी चोरी कर ली। इसके अलावा विद्यालय के दूसरे कक्ष से भी एक सीलिंग फैन और चार प्लास्टिक की कुर्सियां गायब मिलीं। चोरों ने सुनियोजित तरीके से विद्यालय को निशाना बनाते हुए कई कमरों के ताले तोड़ डाले।

सोमवार सुबह जब ग्रामीण विद्यालय के पास पहुंचे तो टूटे हुए ताले देखकर उन्हें चोरी की आशंका हुई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना ग्राम प्रधान सुनील कुमार बिंद को दी। सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेने के बाद डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय के शिक्षक यशवंत सिंह, विंध्यवासिनी त्रिपाठी तथा शिक्षा मित्र बब्लू पाण्डेय भी विद्यालय पहुंचे। उन्होंने विद्यालय का निरीक्षण कर चोरी हुए सामान का आकलन किया और घटना की पुष्टि की। विद्यालय परिसर में बिखरे पड़े ताले और अस्त-व्यस्त कमरों को देखकर स्पष्ट हुआ कि चोर देर रात विद्यालय में घुसे थे।

घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। विद्यालय प्रशासन ने चोरी गए सामान की सूची तैयार कर आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस को उपलब्ध करा दी है। ग्रामीणों ने विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत किए जाने तथा चोरी का शीघ्र खुलासा कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .