• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सोनभद्र: म्योरपुर में अनियंत्रित होकर खेत में घुसी स्कूली वैन, आधा दर्जन बच्चे घायल, बड़ा हादसा टला

सोनभद्र: म्योरपुर में अनियंत्रित होकर खेत में घुसी स्कूली वैन, आधा दर्जन बच्चे घायल, बड़ा हादसा टला


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247

म्योरपुर (सोनभद्र)। सोनभद्र जिले के म्योरपुर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक स्कूली वैन अनियंत्रित होकर सड़क से उतरते हुए खेत में जा घुसी। इस हादसे में वैन में सवार करीब एक दर्जन बच्चों में से आधा दर्जन बच्चों को मामूली चोटें आईं। सभी घायलों का निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया, जिसके बाद उन्हें सकुशल उनके घर भेज दिया गया। गनीमत रही कि वैन पलटी नहीं, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
जानकारी के अनुसार, लिलासी स्थित एक इंग्लिश मीडियम स्कूल की वैन बच्चों को लेकर पूर्वी देवहार गांव जा रही थी। इसी दौरान लिलासी-सागोबांध मार्ग पर कुदरी गांव के समीप चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वैन सड़क से उतरकर खेत में जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वाहन चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है और चालक के खिलाफ लगाए गए आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन तत्काल सक्रिय हुआ। घायल बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती कराकर उनका प्राथमिक उपचार कराया गया। उपचार के बाद सभी बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वैन तथा चालक को अपने कब्जे में लेकर चौकी ले गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद अभिभावकों और ग्रामीणों ने स्कूल वाहनों की नियमित जांच तथा चालकों की चिकित्सीय एवं सुरक्षा संबंधी जांच सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .