• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सोनभद्र: कोयला लदे ट्रक को निकालने के दौरान पलटा ट्रैक्टर, चालक ने कूदकर बचाई जान, बड़ा हादसा टला

सोनभद्र: कोयला लदे ट्रक को निकालने के दौरान पलटा ट्रैक्टर, चालक ने कूदकर बचाई जान, बड़ा हादसा टला


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

सोनभद्र के म्योरपुर

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

विकासखंड अंतर्गत नवाटोला गांव में सोमवार शाम करीब 6:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सड़क पर फंसे कोयला लदे ट्रक को निकालने के प्रयास के दौरान उसे खींच रहा ट्रैक्टर अचानक पलट गया। राहत की बात यह रही कि ट्रैक्टर चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नवाटोला गांव में एक कोयला लदा ट्रक सड़क पर फंस गया था। उसे बाहर निकालने के लिए गांव के एक ट्रैक्टर की सहायता ली गई। ट्रैक्टर ट्रक को आगे की ओर खींच रहा था, तभी अचानक ट्रक तेज गति से आगे बढ़ गया और ट्रैक्टर के पीछे लगे हल में जा फंसा। जोरदार टक्कर के कारण ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह मौके पर ही पलट गया।

हादसे के दौरान चालक ने तत्परता दिखाते हुए ट्रैक्टर से छलांग लगा दी, जिससे वह बाल-बाल बच गया। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। कुछ देर के लिए घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि किसी के हताहत न होने से लोगों ने राहत की सांस ली।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि चालक समय रहते ट्रैक्टर से बाहर नहीं निकलता, तो यह हादसा गंभीर रूप ले सकता था। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से ट्रैक्टर और ट्रक को हटाने का प्रयास किया गया। घटना के बाद क्षेत्र में इस हादसे की चर्चा बनी रही


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .