• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
ग्राम परिवहन को मिलेगा रफ्तार: 26 आवेदन पहुंचे, जल्द तय होंगे नए रूट

ग्राम परिवहन को मिलेगा रफ्तार: 26 आवेदन पहुंचे, जल्द तय होंगे नए रूट


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो – कमलेश पाण्डेय

संपर्क: 8382048247

सोनभद्र। ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना को लेकर जिले में उत्साहजनक प्रतिक्रिया देखने को मिली है। योजना के तहत कुल 26 मोटर मालिकों ने आवेदन किया है, जिसके बाद अब वाहनों के अनुबंध की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

रॉबर्ट्सगंज रोडवेज बस स्टेशन के इंचार्ज विवेकानंद सिन्हा ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया 13 मार्च से 28 मार्च तक चली, जिसमें ग्रामीण रूटों पर वाहन संचालन के लिए बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए। अब इन आवेदनों की जिला अधिकारी (डीएम) की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा स्क्रीनिंग की जाएगी, जिसके आधार पर नए रूट और किराया निर्धारित होंगे।

इस योजना के तहत उन रूटों को प्राथमिकता दी जाएगी, जहां अभी तक परिवहन सुविधा उपलब्ध नहीं है। इससे दूर-दराज के गांवों में रहने वाले लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

अनुबंध प्रक्रिया के अंतर्गत आवेदन करने वाले वाहन स्वामियों से 2 हजार रुपये आवेदन शुल्क और 5 हजार रुपये प्रति वाहन सिक्योरिटी जमा कराई जा रही है। खास बात यह है कि योजना के तहत चयनित वाहन स्वामियों को परमिट शुल्क में 100 प्रतिशत छूट दी जाएगी। साथ ही निर्धारित किराया सीमा के भीतर होने वाली पूरी आय वाहन स्वामी के पास ही रहेगी।

प्रशासन का मानना है कि इस योजना के लागू होने से न सिर्फ ग्रामीण परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .