
खुशबू रानी गुप्ता असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर को घोरावल विधायक ने किया सम्मानित
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
घोरावल
पीसीएस की परीक्षा में असिस्टेंट कमिश्नर (वाणिज्य कर) पद पर चयनित घोरावल तहसील क्षेत्र के तिलौली कला गांव निवासी खुशबू रानी और नायब तहसीलदार पद पर चयनित केवली गांव निवासी आनंद राज सिंह के घर पहुंच कर विधायक डॉ अनिल कुमार मौर्य ने सम्मानित किया।
खुशबू रानी गुप्ता ने असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर की सूची में 21वीं रैंक हासिल किया है। खुशबू रानी के पिता राम गोपाल गुप्ता किसान और माता शांति देवी ग्रहणी है। वहीं आनंद राज सिंह को नायब तहसीलदार की सूची में 22 वीं रैंक मिली है। उनके पिता आत्मानंद सिंह ट्रैक्टर एजेंसी में कर्मचारी और माता मंजू सिंह गृहिणी हैं।
इस अवसर पर विधायक ने दोनों होनहारों की इस सफलता को क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताई और कहा कि उनकी सफलता से क्षेत्र के तमाम विद्यार्थियों को सिविल सेवा की परीक्षा में जाने की प्रेरणा मिली है।इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र मौर्य, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आनंद पटेल इत्यादि मौजूद रहे।