• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
खलिहान में भीषण आग: छह बीघा की फसल जलकर राख, किसान को भारी नुकसान

खलिहान में भीषण आग: छह बीघा की फसल जलकर राख, किसान को भारी नुकसान


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

चोपन थाना क्षेत्र के अम्मा टोला में रविवार दोपहर एक खलिहान में संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक आग लगने से भारी नुकसान हो गया। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरा खलिहान धू-धू कर जल उठा और उसमें रखा अनाज पूरी तरह राख हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अम्मा टोला मार्ग के पास मिटिहिनी अम्माटोला में कोटा निवासी किसान कृपा शंकर उपाध्याय ने करीब छह बीघा खेत की फसल काटकर खलिहान में रखी थी। रविवार दोपहर अचानक खलिहान में आग लग गई, जिसने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया।

आग लगते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और डब्बा-बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के आगे उनकी कोशिशें नाकाफी साबित हुईं। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक खलिहान में रखा पूरा अनाज जलकर खाक हो चुका था।

इस आगजनी में लगभग 20 कुंटल गेहूं, 5 कुंटल चना और 2 कुंटल जौ नष्ट हो गया, जिससे किसान को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है।

इस संबंध में कोटा क्षेत्र के लेखपाल कुलदीप पटेल ने बताया कि आग लगने की सूचना प्राप्त हुई है और नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .