• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
राजापुर में अवैध खनन पर 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर, प्रशासन सख्त

राजापुर में अवैध खनन पर 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर, प्रशासन सख्त


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मीरजापुर। तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम राजापुर में सरकारी भूमि पर अवैध खनन के मामले में प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के संयुक्त निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।एसडीएम सदर गुलाब चन्द्र ने कोतवाली देहात थाने में लेखपाल विभदेश पांडेय की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराया। दर्ज एफआईआर के अनुसार ग्राम राजापुर स्थित 0.126 हेक्टेयर सरकारी भूमि (गाटा संख्या 122) पर अमरेश चंद्र मौर्य, रमाशंकर यादव, गोलू यादव, आशीष यादव और मनीष यादव समेत अन्य के खिलाफ अवैध खनन करने का आरोप है।पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 303(2), सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम की धारा 2/3 तथा खान अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली देहात थाना प्रभारी अमित मिश्रा द्वारा मामले की जांच की जा रही हैप्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी कीमत पर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण या अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .