• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
बाड़ी ओवरब्रिज के पास सड़क हादसा, कार से टकराई बाइक; दो युवक गंभीर घायल

बाड़ी ओवरब्रिज के पास सड़क हादसा, कार से टकराई बाइक; दो युवक गंभीर घायल


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत डाला चौकी के बाड़ी स्थित ओवरब्रिज के पास शुक्रवार रात एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रात करीब नौ बजे रेणुकूट रोड पर उस समय हुआ, जब सड़क किनारे खड़ी एक कार में पीछे से आ रही अनियंत्रित मोटरसाइकिल जा भिड़ी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार रामकुमार (पुत्र विश्वनाथ, निवासी रेक्सहंवा, डाला) तथा पिंटू यादव (पुत्र बचाऊ यादव, निवासी गुरुण चकाड़ी, थाना जुगैल) गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और तत्काल डाला पुलिस व पीआरवी को सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .