• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सोनभद्र में प्रसव के दौरान महिला की मौत पर बड़ा एक्शन: अवैध ग्लोबल हॉस्पिटल सील, संचालक पर एफआईआर दर्ज

सोनभद्र में प्रसव के दौरान महिला की मौत पर बड़ा एक्शन: अवैध ग्लोबल हॉस्पिटल सील, संचालक पर एफआईआर दर्ज


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

सोनभद्र जनपद के कोन क्षेत्र स्थित अवैध रूप से संचालित ग्लोबल हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान महिला की मौत के मामले को जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने गंभीरता से लेते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की कार्रवाई के तहत अस्पताल को तत्काल सील कर दिया गया है तथा अस्पताल संचालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है।

जानकारी के अनुसार, सोना सिंगा गांव निवासी सीमा पत्नी देवनारायण प्रसव पीड़ा होने पर कचनरवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची थीं। प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोन रेफर किया गया था। आरोप है कि एम्बुलेंस के ईएमटी ने मरीज को निर्धारित सरकारी स्वास्थ्य केंद्र ले जाने के बजाय बिना पंजीकरण संचालित ग्लोबल हॉस्पिटल पहुंचा दिया।

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल से जुड़े चिकित्सक और जिम्मेदार लोग मौके से फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हुई और जांच के बाद अस्पताल को सील कर दिया गया।

जिलाधिकारी ने पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच के निर्देश देते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली और अवैध अस्पतालों के संचालन को लेकर भी कई सवाल खड़े हो गए हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .