• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सोनभद्र में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ से सनसनी, शीतला मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति खंडित

सोनभद्र में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ से सनसनी, शीतला मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति खंडित


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

धर्मदासपुर गांव में अराजक तत्वों की करतूत, मंदिर का शिखर क्षतिग्रस्त; घंटे और धार्मिक ध्वज भी उखाड़कर फेंके

सोनभद्र जनपद के रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मदासपुर गांव में स्थित शीतला मंदिर परिसर में तोड़फोड़ की घटना सामने आने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। अज्ञात अराजक तत्वों द्वारा मंदिर में स्थापित हनुमान जी की मूर्ति को खंडित कर दिए जाने के साथ ही मंदिर के शिखर को भी नुकसान पहुंचाया गया है।

जानकारी के अनुसार, ग्रामीण जब मंदिर परिसर पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर स्तब्ध रह गए। आरोप है कि शरारती तत्वों ने हनुमान जी की मूर्ति को तोड़कर पास की नाली में फेंक दिया था। इतना ही नहीं, मंदिर के शिखर को क्षतिग्रस्त करने के साथ मंदिर में लगे घंटे और धार्मिक ध्वजों को भी उखाड़कर समीप के खेत में फेंक दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा घटना में शामिल अज्ञात लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही है।

इस घटना के बाद गांव में धार्मिक भावनाएं आहत होने से लोगों में रोष का माहौल है। ग्रामीणों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .