
थाना सन्तनगर पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ सामुहिक दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
थाना सन्तनगर, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 14.03.2026 को एक व्यक्ति द्वारा अज्ञात अभियुक्त के विरूद्ध वादी की नाबालिग पुत्री को भगाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना सन्तनगर पर मु0अ0सं0-24/2026 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी सन्तनगर को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना सन्तनगर पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 30.05.2026 को उप निरीक्षक जियालाल यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त शिवकुमार यादव पुत्र अलगू यादव निवासी तुलसीपुर थाना सन्तनगर जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 137(2),70(2) बीएनएस, 5(जी)/6 पाक्सो एक्ट व 3(2)(वी) एससीएसटी एक्ट में गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया