
स्वतंत्रता दिवस पर सजा सोनभद्र, मेडिकल कॉलेज में तिरंगा लाइटिंग नहीं होने से उठे सवाल
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
सोनभद्र। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पूरे जनपद में देशभक्ति का उत्साह और उमंग देखने को मिली। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत लोगों ने अपने घरों के साथ-साथ सरकारी भवनों और प्रमुख प्रतिष्ठानों को तिरंगे के रंगों वाली आकर्षक रोशनी से सजाया। शहर में जगह-जगह तिरंगे की रोशनी देशभक्ति की भावना को और मजबूत करती नजर आई।
हालांकि, मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पताल परिसर में तिरंगा लाइटिंग जैसी विशेष सजावट देखने को नहीं मिली, जिसको लेकर लोगों के बीच चर्चा रही। स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण संस्थान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशेष सजावट नहीं होने पर लोगों ने सवाल भी उठाए।
इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के ब्लॉक-2 प्रभारी डॉ. अवनीश शाह ने बताया कि सजावट के लिए आदेश काफी देर से प्राप्त हुआ था। इसके अलावा तिरंगा लाइटिंग के लिए आवश्यक सामान भी समय पर उपलब्ध नहीं हो सका। सजावट करने वाले कारीगरों की उपलब्धता भी नहीं हो पाई।
उन्होंने बताया कि बाजार से आवश्यक लाइटिंग सामग्री खरीदने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और तिरंगे के निर्धारित रंगों वाली आवश्यक लाइटें बाजार में उपलब्ध नहीं थीं। इन परिस्थितियों के कारण मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पताल परिसर में अपेक्षित तिरंगा लाइटिंग नहीं हो सकी।
स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर सरकारी संस्थानों की सजावट लोगों में देशभक्ति की भावना को और मजबूत करती है। ऐसे में भविष्य में समय रहते आदेश और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाने की आवश्यकता है, ताकि राष्ट्रीय पर्व पर जिले के प्रमुख सरकारी संस्थान भी तिरंगे की रोशनी से जगमगाते नजर आएं।