• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
बहेरा के पेड़ पर फंदे से लटका मिला 40 वर्षीय व्यक्ति का शव, गांव में मचा हड़कंप 

बहेरा के पेड़ पर फंदे से लटका मिला 40 वर्षीय व्यक्ति का शव, गांव में मचा हड़कंप 


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

 

म्योरपुर। सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र के रासपहरी गांव में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब 40 वर्षीय एक व्यक्ति का शव गांव के बाहर बहेरा के विशाल पेड़ पर फंदे से लटका मिला। शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रासपहरी गांव निवासी विजय पुत्र हरदेव शनिवार दोपहर करीब एक बजे अपने खेत में धान की रोपाई की तैयारी के लिए जुताई का काम कर रहा था। इसी दौरान कुछ दूरी पर अपने खेत में धान की रोपाई करा रहे उसके चाचा मिश्रीलाल की नजर अचानक बहेरा के विशाल पेड़ पर पड़ी। उन्होंने देखा कि विजय पेड़ पर फंदे से लटका हुआ है। यह दृश्य देखकर वह घबरा गए और शोर मचाकर आसपास के ग्रामीणों को मौके पर बुलाया।

ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही लिलासी चौकी प्रभारी एसआई परमानंद त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पेड़ की ऊंचाई करीब 70 फीट होने के कारण शव को नीचे उतारना पुलिस और ग्रामीणों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा। काफी मशक्कत के बाद शव को नीचे उतारा गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। विजय ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .