
बोलेरो पुलिया से टकराई, तीन महिलाएं घायल
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
म्योरपुर। सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम करहिया-काचन मार्ग पर एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। काचन गांव के पास हुए इस हादसे में बोलेरो सवार तीन महिलाएं घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।
घायलों की पहचान सीता कुमारी (32) पुत्री बालकुमार, गुलाबी देवी (60) पत्नी मानजीत तथा हीरामती (30) पत्नी सुरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि तीनों महिलाएं म्योरपुर में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने के लिए बोलेरो से जा रही थीं। इसी दौरान काचन गांव के समीप वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे बनी पुलिया से जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद में जुट गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी 108 एंबुलेंस सेवा को दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों घायल महिलाओं को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) म्योरपुर ले जाया गया।
सीएचसी म्योरपुर में चिकित्सक डॉ. आजाद ने घायलों को भर्ती कर उपचार शुरू किया। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजनों में भी चिंता का माहौल रहा। दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।